Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के रिवरफ्रंट पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और लोक संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

12 Jan 2026

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी मौजूद रहे। महोत्सव में भारत–जर्मनी मैत्री की झलक देखने को मिली, जब दोनों नेताओं ने स्वयं पतंग उड़ाकर पतंगबाजी का आनंद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के रिवरफ्रंट पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और लोक संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

उद्घाटन के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज खुले वाहन में सवार होकर महोत्सव स्थल का भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने खास तौर पर डिजाइन की गई पतंगें उड़ाईं।

इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव अपनी व्यापक भागीदारी के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। महोत्सव में इस वर्ष 50 देशों के 135 विदेशी पतंगबाज, भारत के 13 राज्यों के 65 प्रतिभागी और गुजरात के 16 जिलों से 871 पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर ने पतंग म्यूजियम और हेरिटेज वॉक का भी दौरा किया और विभिन्न किस्म की पतंगों की जानकारी ली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोद
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के रिवरफ्रंट पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News