Please wait
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic

आईओए ने ओलंपिक दिवस पर देश के प्रत्येक राज्यों में पौधरोपण का किया आह्वान

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने जारी संदेश में कहा कि इस पहल का उद्देश्य ओलंपिक आंदोलन की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करना है। साथ ही देशभर के समुदायों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए ओलंपिक दिवस को सार्थक तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करना भी इसका लक्ष्य है।

12 Mar 2026

आईओए ने ओलंपिक दिवस पर देश के प्रत्येक राज्यों में पौधरोपण का किया आह्वान

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने अपने सभी संबद्ध राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के ओलंपिक संघों से इस वर्ष ओलंपिक दिवस के अवसर पर विशेष पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 2036 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने जारी संदेश में कहा कि इस पहल का उद्देश्य ओलंपिक आंदोलन की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करना है। साथ ही देशभर के समुदायों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए ओलंपिक दिवस को सार्थक तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करना भी इसका लक्ष्य है। देशव्यापी पौधरोपण अभियान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ‘ओलंपिक फॉरेस्ट’ पहल के अनुरूप है। यह खेलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की बढ़ती प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। 2036 पेड़ों का प्रतीकात्मक रोपण एक हरित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के ओलंपिक आंदोलन के संकल्प को दर्शाता है।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के ओलंपिक संघों को सलाह दी गई है कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय खेल संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, खिलाड़ियों, युवा संगठनों और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें। पौधरोपण कार्यक्रम खेल परिसरों, स्कूलों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किए जा सकते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। भारतीय ओलंपिक संघ ने संबद्ध इकाइयों से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपने कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण और तस्वीरें साझा करें, ताकि पूरे देश में चल रहे इस अभियान को ओलंपिक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया जा सके।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईओए ने ओलंपिक दिवस पर देश के प्रत्येक राज्यों में पौधरोपण क
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने जारी संदेश में कहा कि इस पहल का उद्देश्य ओलंपिक आंदोलन की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News