Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

कर्नाटक में सत्ता साझेदारी का मुद्दा जल्द सुलझेगा: मल्लिकार्जुन खरगे

दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा कि वे पार्टी के तीन से चार शीर्ष नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने कहा, "आलाकमान सभी मुद्दों पर उचित निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के समीकरण और सत्ता हस्तांतरण से जुड़े सवालों पर भी स्पष्ट फैसला लिया जाएगा।"

27 Nov 2025

कर्नाटक में सत्ता साझेदारी का मुद्दा जल्द सुलझेगा: मल्लिकार्जुन खरगे

बेंगलुरु/दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। खरगे इंदिरा गांधी कांग्रेस भवन में प्रस्तावित पार्टी आलाकमान की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पदों की सत्ता साझेदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा कि वे पार्टी के तीन से चार शीर्ष नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने कहा, "आलाकमान सभी मुद्दों पर उचित निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के समीकरण और सत्ता हस्तांतरण से जुड़े सवालों पर भी स्पष्ट फैसला लिया जाएगा।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में फैसले किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते, बल्कि सामूहिक चर्चा के बाद तय होते हैं।

दरअसल, कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से सत्ता हस्तांतरण और नेतृत्व साझा करने का मुद्दा उभरकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी विवाद को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में एक और उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आज की चर्चा के बाद पार्टी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।

आज की बैठक में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद राज्य में जारी नेतृत्व संघर्ष पर रोक लगेगी और अंतिम समाधान सामने आएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में सत्ता साझेदारी का मुद्दा जल्द सुलझेगा: मल्लिकार्
दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा कि वे पार्टी के तीन से चार शीर्ष नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने कहा, "आलाकमान स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News