Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

‘शतक’ फिल्म के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा रुपहले पर्दे पर

शताब्दी का यह सफर पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के सबसे अधिक चर्चित संगठनों में है। हालांकि, संघ के बारे में बनी सार्वजनिक धारणाएं कई बार गहन समझ के बजाय अपूर्ण जानकारी और पूर्वाग्रहों पर आधारित रही हैं।

10 Jan 2026

‘शतक’ फिल्म के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा रुपहले पर्दे पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए यह वर्ष अत्यंत विशेष और ऐतिहासिक है। देश की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संघ को इस वर्ष 100वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को रेखांकित करती हिंदी फिल्म ‘शतक (संघ के100वर्ष)’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है।

शताब्दी का यह सफर पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के सबसे अधिक चर्चित संगठनों में है। हालांकि, संघ के बारे में बनी सार्वजनिक धारणाएं कई बार गहन समझ के बजाय अपूर्ण जानकारी और पूर्वाग्रहों पर आधारित रही हैं। संघ के मूल दर्शन, उसकी मूल्य-व्यवस्था और आंतरिक कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास अपेक्षाकृत कम हुआ है।

इसी पृष्ठभूमि में ‘शतक’ फिल्म शोर-शराबे और धारणाओं से परे जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वास्तविक, ईमानदार और ऐतिहासिक यात्रा को प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। वीर कपूर द्वारा निर्मित और आशीष तिवारी सह-निर्माता ने इस फिल्म को एडीए360डिग्री एलएलपी के सहयोग से बनाया है। फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान के साथ-साथ एम. एस. गोलवलकर (गुरुजी) के नेतृत्व में हुए संगठनात्मक विस्तार और विकास को उजागर किया गया है। मूल्यनिष्ठ, अनुशासन और दीर्घकालिक दृष्टि पर आधारित संघ के स्वरूप को फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया है।

फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने कहा, “मैंने हमेशा इस राष्ट्र की सेवा की है और उसी भावना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा करने का प्रयास किया है।‘ शतक’ सौ वर्ष पहले शुरू हुई उस यात्रा की एक विनम्र प्रस्तुति है, जो शांत लेकिन निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ी है। आज जब दुनिया भारत की ओर प्रेरणा के लिए देख रही है, तब संघ की भूमिका को पूर्वाग्रहों से परे जाकर ईमानदारी से प्रस्तुत करना आवश्यक है।” आशीष मल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शतक’ इसी वर्ष देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘शतक’ फिल्म के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा रुपहले
शताब्दी का यह सफर पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के सबसे अधिक चर्चित संगठनों में है। हालांकि, संघ के बारे में बनी सार्वजनिक धारणाएं कई बार गहन समझ क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News