Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हिंदू समाज की एकता व समानता को समर्पित रहा आंबेडकर और हेडगेवार का जीवन : डॉ. भागवत

ऐसा इसलिए कि डॉ. आंबेडकर और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का पूरा जीवन हिंदू समाज की एकता एवं समानता के लिए समर्पित रहा। यह अलग बात है डॉ. आंबेडकर ने अंतिम दिनों में बौद्ध धर्म अपना लिया था, लेकिन एकता समानता एवं बंधुत्व से कभी विमुख नहीं हुए।

14 Apr 2025

हिंदू समाज की एकता व समानता को समर्पित रहा आंबेडकर और हेडगेवार का जीवन : डॉ. भागवत

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आज देश डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा है और आज ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत कार्यालय केशव भवन का प्रवेश उत्सव भी मनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि डॉ. आंबेडकर और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का पूरा जीवन हिंदू समाज की एकता एवं समानता के लिए समर्पित रहा। यह अलग बात है डॉ. आंबेडकर ने अंतिम दिनों में बौद्ध धर्म अपना लिया था, लेकिन एकता समानता एवं बंधुत्व से कभी विमुख नहीं हुए। संघ प्रमुख सोमवार को कानपुर में संघ के प्रांत कार्यालय के लोकार्पण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पांच दिवसीय कानपुर प्रवास पर आए सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि संघ स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के विचार धारा पर काम कर रहा है और इसी विचारधारा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर भी कार्यरत रहे। एक बार डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि यह विचार हमने फ्रांसीसी क्रांति से नहीं लिया, बल्कि यह बुद्ध के विचार से अपनाया गया है। विषमता को जड़ से उखाड़ देने के रूप में बाइक के अगर बाबा साहब पैडल किक थे तो संघ भी स्टार्टर है। संघ एक जीवन व वातावरण है, संंघ का काम सबको जोड़ने का है। डॉ. आंबेडकर ने जो कार्य किया था, उसकार्य को ही संघ कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए लगा दिया। दोनों हिंदू समाज में एकता व समानता के लिए प्रयासरत रहें। दोनों का काम एक ही था। बस अंतर यह था कि दोनों ने अलग-अलग इस कार्य को शुरू किया। एक बार 1934 में डॉ. आंबेडकर संघ की शाखा में गए। वहां उन्होंने कहा था कि कुछ बातों में मतभेद हैं, इसके बावजूद संघ को अपनत्व के भाव से देखता हूं। उनकी यह बातें तत्कालीन एक समाचार पत्र में भी छपी थीं। संघ एक भावना और एक जीवन है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंदू समाज की एकता व समानता को समर्पित रहा आंबेडकर और हेडगेव
ऐसा इसलिए कि डॉ. आंबेडकर और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का पूरा जीवन हिंदू समाज की एकता एवं समानता के लिए समर्पित रहा। यह अलग बात है डॉ. आंबेडकर न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News