Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

निम्न दबाव की शक्ति क्षीण, बंगाल में बारिश से जल्द मिलेगी राहत

हालांकि निम्न दबाव का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन बंगाल से मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में नए निम्न दबाव बनने के कारण मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं।

07 Oct 2025

निम्न दबाव की शक्ति क्षीण, बंगाल में बारिश से जल्द मिलेगी राहत

कोलकाता। पिछले कुछ दिनों से उत्तर बंगाल में जारी भारी वर्षा अब थमने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव अब शक्ति खोकर उत्तर-पूर्व बिहार में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में विद्यमान है। इस कारण वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा घट गई है, जिससे आज राज्य में कहीं भी भारी वर्षा की संभावना नहीं है। समुद्र भी फिलहाल शांत है, इसलिए मछुआरों के समुद्र में जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

हालांकि निम्न दबाव का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन बंगाल से मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में नए निम्न दबाव बनने के कारण मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने की संभावना है।

कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, नदिया और पूर्व बर्धमान जिलों में मंगलवार और बुधवार को गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। हालांकि, गुरुवार से बारिश में कमी आएगी और रविवार तक इसकी तीव्रता और घटेगी।

पिछले 24 घंटों में दक्षिण 24 परगना के सागर, हुगली के हरिणखोला और पूर्व मेदिनीपुर के दीघा में 80 मिमी वर्षा, जबकि कैनिंग में 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

उत्तर बंगाल के जिलें - दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कोचबिहार —में मंगलवार और बुधवार को भी बिखरी हुई गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, गुरुवार से मौसम में सुधार के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटों में अलीपुरद्वार के संकोष और अरियामन टी एस्टेट क्षेत्रों में 110 मिमी, जबकि कुमरग्राम में 100 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कोचबिहार के घुघुमारि इलाके में 80 मिमी वर्षा हुई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निम्न दबाव की शक्ति क्षीण, बंगाल में बारिश से जल्द मिलेगी रा
हालांकि निम्न दबाव का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन बंगाल से मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में नए निम्न दबाव बनने के कारण मानसूनी गतिवि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News