Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

'धुरंधर 2' का जलवा कायम

फिल्म हर दिन नए आंकड़े छू रही है और घरेलू के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। जहां दुनियाभर में फिल्म 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं भारत में भी यह 1,000 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।

01 Apr 2026

'धुरंधर 2' का जलवा कायम

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर दिन नए आंकड़े छू रही है और घरेलू के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। जहां दुनियाभर में फिल्म 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं भारत में भी यह 1,000 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद 13वें दिन इसमें उछाल देखने को मिला और इसने 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अगला लक्ष्य अब 1,000 करोड़ क्लब में एंट्री करना है, जिसे यह जल्द ही हासिल कर सकती है।

दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है। अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई और 'धुरंधर 2' के सामने फीकी पड़ती नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'उस्ताद भगत सिंह' ने 13वें दिन महज 35 लाख रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिन के बराबर ही है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 70.64 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। साफ है कि 'धुरंधर 2' की आंधी के सामने दूसरी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं और रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर 2' का जलवा कायम
फिल्म हर दिन नए आंकड़े छू रही है और घरेलू के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। जहां दुनियाभर में फिल्म 1,400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News