Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'ओ रोमियो' का मोशन पोस्टर आया सामने

फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया जा रहा है। मोशन पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट और टीज़र की जानकारी भी शेयर कर दी है।

09 Jan 2026

'ओ रोमियो' का मोशन पोस्टर आया सामने

शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ रोमियो' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब दर्शकों का इंतज़ार खत्म करते हुए निर्देशक विशाल भारद्वाज ने फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार शाहिद कपूर एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया जा रहा है। मोशन पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट और टीज़र की जानकारी भी शेयर कर दी है।

जारी किए गए मोशन पोस्टर में शाहिद कपूर का बेहद खौफनाक और उग्र रूप देखने को मिलता है। खून से सना चेहरा, तेज़ चीख और आंखों में रहस्य उनके किरदार की गंभीरता को बयां करता है। पोस्टर के कैप्शन में बताया गया है कि फिल्म का टीज़र 10 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा, जो दर्शकों को रोमियो की अंधेरी और रहस्यमयी दुनिया से रूबरू कराएगा।

'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है, और मोशन पोस्टर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ओ रोमियो' का मोशन पोस्टर आया सामने
फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया जा रहा है। मोशन पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट और टीज़र की जानकारी भी शेयर कर दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News