Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने 39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। वहीं एनेरी डर्कसेन ने 18 गेंदों में 27 रन और क्लो ट्रायोन ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए।

20 Mar 2026

न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड महिला टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है और अब वह सीरीज जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने 39 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। वहीं एनेरी डर्कसेन ने 18 गेंदों में 27 रन और क्लो ट्रायोन ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए। आखिरी ओवरों में कायला रेनेके ने 20 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने दो-दो विकेट हासिल किए। जेस केर और रोजमेरी मैयर को एक-एक सफलता मिली।

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 18.4 ओवरों में चार विकेट पर 152 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। शुरुआत में बल्लेबाज इसाबेला गेज ने 15 गेंदों में 17 रन और कप्तान अमेलिया केर ने 28 गेंदों में 30 रन का बनाए। इसके बाद सोफी डिवाइन ने शानदार पारी खेलते हुए 38 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। मैडी ग्रीन ने भी 25 गेंदों में नाबाद 34 रन की उपयोगी पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 18.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। सोफी डिवाइन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब सीरीज का चौथा मुकाबला 22 मार्च को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और अंतिम मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की कप्तान लौरा व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News