Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

सुकमा-बीजापुर सीमा पर रातभर तेज बारिश के बीच नक्सलियों के खिलाफ जारी रहा ऑपरेशन

बीजापुर सीमा क्षेत्र में बटालियन नंबर एक के खूंखार नक्सली हिड़मा सहित बड़े कैडर के नक्सलियाें के होने की सूचना के बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) जवानाें के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोबरा के जवान पिछले 48 घंटे से ऑपरेशन कर रहे हैं।

23 May 2025

सुकमा-बीजापुर सीमा पर रातभर तेज बारिश के बीच नक्सलियों के खिलाफ जारी रहा ऑपरेशन

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल के जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज शुक्रवार काे भी इस इलाके में ऑपरेशन जारी है। रातभर हुई तेज बरसात के बीच अभियान जारी रहा। बीजापुर सीमा क्षेत्र में बटालियन नंबर एक के खूंखार नक्सली हिड़मा सहित बड़े कैडर के नक्सलियाें के होने की सूचना के बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) जवानाें के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोबरा के जवान पिछले 48 घंटे से ऑपरेशन कर रहे हैं।

गाैरतलब है कि गुरुवार को उसी इलाके में एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया ओर कोबरा बटालियन का एक जवान बलिदान हो गया था, उसके बाद भी ऑपरेशन नहीं रुका है। सुकमा के एडिशनल एसपी उमेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि कल देर शाम से इलाके में लगातार भारी बारिश हो रही है, लेकिन जवान लगातार नक्सलियों के पीछा कर रहे हैं। जहां एक ओर सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की तलाश में रातभर जंगल में ऑपरेशन कर रहे हैं। दूसरी ओर, जिला मुख्यालय स्थित वॉर रूम में सुकमा एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और डीएसपी मनीष रात्रे डटे हुए हैं, जवानों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुकमा-बीजापुर सीमा पर रातभर तेज बारिश के बीच नक्सलियों के खि
बीजापुर सीमा क्षेत्र में बटालियन नंबर एक के खूंखार नक्सली हिड़मा सहित बड़े कैडर के नक्सलियाें के होने की सूचना के बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News