Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

बंगाल की जनता भाजपा की साजिश समझ चुकी है : अभिषेक बनर्जी

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने पहले ही तय कर लिया है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति का समर्थन करेंगे

04 Apr 2026

बंगाल की जनता भाजपा की साजिश समझ चुकी है : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को भाजपा के “डबल इंजन सरकार” के नारे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का असली “डबल इंजन” लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और स्थानीय एजेंसियों के जरिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने पर चल रहा है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में बनर्जी ने कहा कि भाजपा का एक इंजन लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल कर असली मतदाताओं के नाम हटाने, ईमानदार अधिकारियों का तबादला कर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अस्थिर करने और बाहरी लोगों को लाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का दूसरा इंजन स्थानीय एजेंटों की भर्ती कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) और आजाद यूनाइटेड पार्टी जैसे संगठनों को इस्तेमाल कर वोटों को बांटने और अशांति पैदा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि भाजपा को चुनावी लाभ मिल सके।
तृणमूल नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग इस “गंदे खेल” को पूरी तरह समझ चुके हैं और राज्य की जनता भाजपा की रणनीति को सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बंगाल की जनता “मां-माटी-मानुष” की सरकार को ही चुनेगी। बनर्जी ने कहा कि राज्य में ऐसी सरकार बनेगी जो “लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए” होगी, न कि ऐसी सरकार जो लोगों से दूर हो।
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने पहले ही तय कर लिया है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति का समर्थन करेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल की जनता भाजपा की साजिश समझ चुकी है : अभिषेक
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने पहले ही तय कर लिया है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति का समर्थन करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News