Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाली में जनता से पीएम ने पूछा, 'परिवर्तन पसंद आ रहा है?'

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक आबोहवा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए

20 Jun 2026

बंगाली में जनता से पीएम ने पूछा, 'परिवर्तन पसंद आ रहा है?'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल दिवस के गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह में शामिल हुए। इस महामंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्य के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों अन्नदाताओं को एक बड़ी सौगात दी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ की भारी-भरकम राशि जारी की। डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर की गई इस किस्त से देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राज्य की जनता को बधाई देते हुए कामना की कि यह ऐतिहासिक पश्चिम बंगाल दिवस राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए एक नई और सशक्त प्रेरणा बनेगा। 
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक आबोहवा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने बंगाली भाषा में वहां मौजूद जनसैलाब से सीधा संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि क्या उन्हें यह नया परिवर्तन पसंद आ रहा है? प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंगाल के विकास के लिए बेहद तेज़ गति से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि आज बंगाल की हवा में एक नई ताजग़ी महसूस की जा सकती है, मानो राज्य दशकों पुरानी बेडिय़ों से आज़ाद हो गया हो। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि विभाजन के समय कांग्रेस ने बंगाल को अनाथ छोड़ दिया था और आज़ादी के बाद भी यहाँ सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया।
प्रधानमंत्री ने 20 जून की इस ऐतिहासिक तारीख के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल दिवस का यह अवसर और भी ज्यादा खास है। आज़ादी के बाद बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए महापुरुषों ने जो सपना देखा था, आज पहली बार हम सब उन सपनों को हकीकत में बदलते देख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल के बाद राज्य की कमान संभालने वाली वर्तमान भाजपा-एनडीए सरकार में अब विकास के एक नए महाअभियान की शुरुआत हो रही है, जिससे बंगाल एक नया और गौरवशाली इतिहास रचने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाली में जनता से पीएम ने पूछा, 'परिवर्तन पसंद आ रहा है?'
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक आबोहवा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News