Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित किया श्रीराम यंत्र

श्रीराम यंत्र जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित कराया।

19 Mar 2026

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित किया श्रीराम यंत्र

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस एवं सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यहां श्रीराम यंत्र की स्थापना की। यह

श्रीराम यंत्र जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित कराया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने श्रीराम मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर पूजा व आरती की, तत्पश्चात "श्रीराम यंत्र" स्थापना का विधान सम्पन्न कराया। संपूर्ण विधि विधान से "श्रीराम यंत्र" की स्थापना के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण नए इतिहास का साक्षी बन गया। "श्रीराम यंत्र" की स्थापना होते ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रभु श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, केरल से आईं माता अमृतानंदमई अम्मा जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, पूज्य साधु संत एवं देश विदेश से आए सात हजार से अधिक गणमान्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति आज सर्वप्रथम अयोध्या पहुंचीं हैं। यहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। तत्पश्चात वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचीं। अयोध्या में कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद राष्ट्रपति कान्हा की नगरी मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां वे वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। अगले दिन 20 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज से भेंट करने के साथ ही अन्य आध्यात्मिक एवं अन्य दार्शनिक जगहों का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति के उत्तर प्रदेश दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित किया श्रीरा
श्रीराम यंत्र जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित कराया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News