Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुनिया भर में रहने वाले भारतियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध कृषि परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते और अन्नदाता किसानों का आभार प्रकट करते हैं।

13 Jan 2026

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने लोगों के सुख, समृद्धि, खुशियां और नई ऊर्जा की कामना की। नेताओं ने कहा कि समृद्ध कृषि परंपराओं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में उभरे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुनिया भर में रहने वाले भारतियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध कृषि परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इस अवसर पर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते और अन्नदाता किसानों का आभार प्रकट करते हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये पर्व सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि तिल-गुड़ की मिठास, ढोल की गूंज और गिद्दा, भांगड़ा की ऊर्जा के साथ लोहड़ी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए यही मंगलकामना है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्साह, उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक लोहड़ी पर्व सभी की सुख-समृद्धि का माध्यम बने।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आशा है हर्ष और उल्लास का यह त्योहार आपके जीवन में अपार खुशियां व समृद्धि लेकर आए। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह पावन पर्व सभी को खुशहाली, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह लोक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे तथा समाज में सौहार्द, समृद्धि व खुशहाली को और सुदृढ़ करे, यही मंगलकामना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह पावन त्योहार सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां, सुख और शांति ले कर आए। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मां मां प्रकृति सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामने करते हुए कहा कि और सभी का जीवन आनंद तथा खुशियों से भरा रहे।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान देशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हर घर-आंगन धन-धान्य, सुख, समृद्धि से भर जाये। हर खेत में फसल लहलहाये तथा लोहड़ी का पावन प्रकाश आप सबके जीवन में नव आशा, नव ऊर्जा और अपार खुशियां लाये, यही उनकी प्रार्थना है। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि उमंग, उल्लास और खुशहाली के पावन पर्व लोहड़ी की सभी देशवासियों विशेषकर पंजाब के मेरे भाइयों-बहनों को ऊर्जा एवं आरोग्यता से भरी बधाई। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लोहड़ी का पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुनिया भर में रहने वाले भारतियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News