Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बी. सी. खंडूरी के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी.सी. खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने जन सेवा के क्षेत्र में ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

19 May 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बी. सी. खंडूरी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी के निधन पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सैन्य सेवा और राजनीतिक जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी.सी. खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने जन सेवा के क्षेत्र में ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि बी.सी. खंडूरी के निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और दुर्लभ ईमानदारी वाले राजनेता को खो दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही में देहरादून यात्रा के दौरान उनकी खंडूरी से मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने लोकसभा में सहयोगी के रूप में पुराने संबंधों को याद किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संदेश में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत तक खंडूरी का योगदान बहुमूल्य रहा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए खंडूरी हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल प्रेरणादायक रहा और देशभर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि ‘गोल्डन क्वाड्रिलेटरल’ और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के जरिए भारत के सड़क बुनियादी ढांचे को बदलने में खंडूरी का दूरदर्शी योगदान देश के विकास इतिहास में मील का पत्थर बना रहेगा।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बी. सी. खंडूरी क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी.सी. खंडूरी के निधन का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News