Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजित पवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बारामती में हुए इस विमान हादसे से वे अत्यंत दुखी हैं। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और इस गहन दुख की घड़ी में उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

28 Jan 2026

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह हुए विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्हें आमजन का नेता बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजित पवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बारामती में हुए इस विमान हादसे से वे अत्यंत दुखी हैं। हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और इस गहन दुख की घड़ी में उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अजित पवार को आमजन का नेता बताते हुए कहा कि उनका जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव था और वह महाराष्ट्र की जनता की सेवा में सदैव अग्रणी रहे। प्रशासनिक विषयों की उनकी समझ और गरीब तथा वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय था। प्रधानमंत्री ने उनके असामयिक निधन को अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद बताया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर कहा कि एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ साथी अजित पवार के निधन की सूचना से उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े तीन दशकों में अजीत पवार ने महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए स्वयं को समर्पित रखा। गृहमंत्री ने इसे एनडीए परिवार के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया और पवार परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा एनडीए परिवार शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक विमान हादसा हुआ। यह हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी बारामती की ओर रवाना हो गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजित पवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बारामती में हुए इस विमान हादसे से वे अत्यंत दुखी हैं। हादसे में अपने प्रियजनो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News