Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन की सराहना की

उन्होंने कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूती मिलेगी।

26 Dec 2025

प्रधानमंत्री ने संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन की सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा भारत के संविधान को संथाली भाषा में जारी किए जाने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह एक सराहनीय प्रयास है। संथाली भाषा में संविधान से संवैधानिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को गहराई मिलेगी। भारत को संताली संस्कृति और राष्ट्रीय प्रगति में संथाली समाज के योगदान पर गर्व है।”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संथाली भाषा में भारत के संविधान का औपचारिक लोकार्पण किया। यह संविधान संथाली भाषा की अलचिकी लिपि में प्रकाशित किया गया है। संथाली भाषा भारत की प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है। इसे संविधान के 92वें संशोधन अधिनियम, 2003 के माध्यम से आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। यह भाषा मुख्य रूप से झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय द्वारा बोली जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री ने संथाली भाषा में भारत के संविधान के प्रकाशन क
उन्होंने कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूती मिलेगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News