Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्रीअमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर देशभर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

06 Apr 2026

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्रीअमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर देशभर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा, “भाजपा के स्थापना दिवस पर देशभर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी पार्टी हमेशा से 'भारत प्रथम' के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी लगन के लिए जाने जाते हैं। भाजपा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती रहे और भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।"

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है।

नितिन नवीन ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'अंत्योदय' के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है।

केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से पार्टी और संगठन को मजबूत कर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज के इस विशेष दिवस पर उन सभी महान विभूतियों और पितृपुरुषों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से संगठन को सींचकर इसे राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुंचाया।

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृतिमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भारतीय राजनीति का मूल मंत्र बनाया है। जय हो!

केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि संघर्ष की धूप में तपकर ही सफलता का स्वर्ण निखरता है। विचार से विस्तार तक और तपस्या से परिवर्तन तक की यह यात्रा आसान नहीं थी लेकिन समर्पण ने हर बाधा को मार्ग बना दिया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा स्थापना दिवस
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्रीअमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News