Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में 6,350 करोड़ की परियोजनाएं और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे 1,050 करोड़ रुपये से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें सड़क चौड़ीकरण, रेल ओवरब्रिज और सीवेज शोधन संयंत्र जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

26 Apr 2026

प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में 6,350 करोड़ की परियोजनाएं और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जायेंगे। इस दौरान वह वाराणसी में महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और करीब 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री हरदोई में 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे 1,050 करोड़ रुपये से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें सड़क चौड़ीकरण, रेल ओवरब्रिज और सीवेज शोधन संयंत्र जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा वह लगभग 5,300 करोड़ रुपये की 112 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें जलापूर्ति और सीवरेज योजनाएं, 500 बिस्तरों वाला बहु-विशेषज्ञता अस्पताल, पर्यटन विकास, घाटों का पुनर्विकास और विभिन्न प्रशासनिक ढांचे शामिल हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जिनमें बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, उन्हें हरी झंडी दिखाएंगे।

अगले दिन 29 अप्रैल को सुबह प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह हरदोई पहुंच कर गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। कुल 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा समय को 10-12 घंटे से घटाकर लगभग 6 घंटे कर देगा। यह परियोजना 12 जिलों को जोड़ते हुए राज्य में तेज गति संपर्क का नया नेटवर्क तैयार करेगी।

एक्सप्रेसवे की खासियत शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन हवाई पट्टी है, जो सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यह परियोजना औद्योगिक निवेश, कृषि आय, लॉजिस्टिक्स और रोजगार को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में 6,350 करोड़ की
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे 1





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News