Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री कल देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री शनिवार को पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। यह पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और किफायती बनाएगी, जिससे यात्रा के समय में लगभग 2.5 घंटे की बचत होगी।

16 Jan 2026

प्रधानमंत्री कल देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 एवं 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रेल, सड़क और जलमार्ग से जुड़ी 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चलेगी। असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री शनिवार को पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। यह पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और किफायती बनाएगी, जिससे यात्रा के समय में लगभग 2.5 घंटे की बचत होगी।

इसके अगले दिन रविवार को प्रधानमंत्री हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बालागढ़ में एक आधुनिक पोर्ट इलेक्ट्रिक कैटामरान की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और कोलकाता की सड़कों पर भीड़ कम होगी।

प्रधानमंत्री बंगाल से कुल 7 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और मालदा जैसे शहरों को बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों से जोड़ेंगी। इनमें से तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और चार अन्य को वर्चुअली माध्यम से रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री कोलकाता पहुंचकर कोलकाता (हावड़ा)- आनंद विहार टर्मिनल, कोलकाता (सियालदह) – बनारस, कोलकाता (संतरागाछी) - ताम्बरम नई अमृत भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री असम में 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक विरासत और वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह शनिवार शाम गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में बोडो समुदाय के ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम "बागुरुम्बा द्वौ 2026" में शामिल होंगे।

यहां 10 हजार से अधिक कलाकार पारंपरिक बागुरुम्बा नृत्य प्रस्तुत करेंगे, जो प्रकृति और मानवीय सद्भाव का प्रतीक है। अगले दिन रविवार को प्रधानमंत्री कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। 86 किमी बीच में फैला कॉरिडोर काजीरंगा नेशनल पार्क के जानवरों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाएगा और उनके प्राकृतिक प्रवास के लिए निर्बाध रास्ता प्रदान करेगा।

इसी दौरान प्रधानमंत्री नागांव जिले के कालियाबोर में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस (गुवाहाटी-रोहतक और डिब्रूगढ़-लखनऊ) को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे पूर्वोत्तर का उत्तर भारत से संपर्क और मजबूत होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री कल देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का करेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री शनिवार को पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये की लागत वाली कई रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News