Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब दौरे में प्रधानमंत्री लुधियाना जिले के हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। हलवारा भारतीय वायुसेना का एक अहम स्टेशन है और यहां विकसित नया सिविल एन्क्लेव बड़े विमानों जैसे ए320 का संचालन करने में सक्षम है। इससे पहले यहां हवाई अड्डे का रनवे छोटा होने के कारण बड़े विमानों का संचालन नहीं हो पाता था।

31 Jan 2026

प्रधानमंत्री 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी को महान समाज सुधारक और समानता व करुणा के संदेशवाहक संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के मौके पर पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वह आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब दौरे में प्रधानमंत्री लुधियाना जिले के हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। हलवारा भारतीय वायुसेना का एक अहम स्टेशन है और यहां विकसित नया सिविल एन्क्लेव बड़े विमानों जैसे ए320 का संचालन करने में सक्षम है। इससे पहले यहां हवाई अड्डे का रनवे छोटा होने के कारण बड़े विमानों का संचालन नहीं हो पाता था।

पीएमओ ने बताया कि नए टर्मिनल भवन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से तैयार किया गया है। इसमें एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं हैं। लैंडस्केपिंग के लिए पुनर्चक्रित (रिसाइकल किया हुआ) पानी का उपयोग किया जाएगा। भवन की डिजाइन पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, जिससे यात्रियों को क्षेत्रीय पहचान का अनुभव मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

प्रधानमंत्री 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर, आदमपुर हवाई अड्डे का
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब दौरे में प्रधानमंत्री लुधियाना जिले के हलवारा हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करें

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News