Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और असम जायेंगे, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

असम में गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। डिब्रूगढ़ के नामरूप में वे असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी की अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे।

19 Dec 2025

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और असम जायेंगे, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जायेंगे । वे नादिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। असम में गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। डिब्रूगढ़ के नामरूप में वे असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी की अमोनिया-यूरिया परियोजना के लिए भूमि पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह बंगाल पहुंचेंगे और दोपहर में गुवाहाटी जायेंगे। इसके बाद अगले दिन उनका सुबह गुवाहाटी के बोरागांव स्थित शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है और दिन में डिब्रुगढ़ जायेंगे। प्रधानमंत्री तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नादिया में लगभग 3,200 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इसमें एनएच-34 के 66.7 किलोमीटर लंबे बरजागुली-कृष्णानगर खंड के 4-लेन का उद्घाटन, उत्तर 24 परगना जिले में एनएच-34 के 17.6 किलोमीटर लंबे बारासात-बरजागुली खंड के 4-लेन की आधारशिला शामिल है। ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र का काम करेंगी।

वहीं गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल असम की कनेक्टिविटी, आर्थिक विस्तार और वैश्विक जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर में फैला नया एकीकृत टर्मिनल भवन, रनवे, एयरफील्ड सिस्टम, एप्रन और टैक्सीवे में किए गए व्यापक उन्नयन के साथ, प्रतिवर्ष 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नई ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना में लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित निवेश किया गया है। 10,600 करोड़ रुपये की यह परियोजना असम और पड़ोसी राज्यों की उर्वरक आवश्यकताओं को पूरा करेगी, आयात पर निर्भरता कम करेगी, पर्याप्त रोजगार सृजित करेगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। यह औद्योगिक पुनरुद्धार और किसान कल्याण की आधारशिला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल और असम जायेंगे, विकास परियोजनाओं क
असम में गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। डिब्रूगढ़ के नामरूप में वे असम वैली फर्टिलाइजर एंड के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News