वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
डॉक्टर बोले-बीपी नॉर्मल है : पूर्व राज्यपाल
कोलकाता। पूर्व राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस के अचानक इस्तीफे ने राज्य की राजनीति में जो सस्पेंस पैदा किया था, सोमवार को उसे उन्होंने अपने खास अंदाज में और हवा दे दी। पद छोडऩे के पीछे 'दबाव' की थ्योरी पर जब पत्रकारों ने उनसे सीधा सवाल किया, तो बोस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मैंने अपने डॉक्टर से पूछा था, उन्होंने कहा कि मेरा ब्लड प्रेशर बिल्कुल नॉर्मल है।'
उनके इस मजाकिया लहजे ने साफ कर दिया कि वे फिलहाल अपने इस्तीफे के असली कारणों को 'कॉन्फिडेंशियल' (गोपनीय) ही रखना चाहते हैं। सोमवार को इंडियन म्यूजियम में आयोजित एक गरिमामयी विदाई समारोह में पूर्व राज्यपाल शामिल हुए। दिलचस्प बात यह रही कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उन्होंने आधिकारिक निवास लोकभवन में ठहरने के बजाय शहर में अन्यत्र रुकने का फैसला किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक राज्यपाल था, तब तक वहां रहा। अब मैं आम लोगों के बीच रहना चाहता हूं।
बंगाल के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि केरल उनका जन्मस्थान है, लेकिन बंगाल उनका दूसरा घर बन चुका है।