Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

असम में हाथियों से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के अंतर्गत जमुनामुख–कामपुर सेक्शन में हुई, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेनें और लिमडिंग मंडल मुख्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया गया।

20 Dec 2025

असम में हाथियों से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

गुवाहाटी। असम में शनिवार तड़के बड़े हादसे में 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन सहित ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के अंतर्गत जमुनामुख–कामपुर सेक्शन में हुई, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेनें और लिमडिंग मंडल मुख्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया गया।

यात्रियों की सहायता के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर हैं— 0361-2731621, 0361-2731622 और 0361-2731623। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक तथा लामडिंग मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

रेलवे की तरफ से बताया गया कि पटरी से उतरे डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन सुबह 6:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। गुवाहाटी में अतिरिक्त कोच जोड़ कर ट्रेन आगे की यात्रा शुरू करेगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना ऐसे स्थान पर हुई है जो घोषित हाथी गलियारा नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखकर आपात ब्रेक लगाया, इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए।

इस बीच, प्रभावित सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। रेल यातायात सामान्य करने के लिए बहाली का कार्य जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम में हाथियों से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उ
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के अंतर्गत जमुनामुख–कामपुर सेक्शन में हुई, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है। सूचना मि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News