Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन' की रिलीज डेट बढ़ी आगे

इन दिनों वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। हालांकि, यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

16 Jan 2026

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन' की रिलीज डेट बढ़ी आगे

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पिछली फिल्म 'परम सुंदरी' के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इन दिनों वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। हालांकि, यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ की इस फिल्म की रिलीज तारीख पहले 15 मई 2026 तय की गई थी। लेकिन अब इसे टालने की वजह अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बताई जा रही है, जिसे 3 अप्रैल की बजाय 15 मई को रिलीज किया जाएगा। चूंकि दोनों ही फिल्मों की निर्माता एकता कपूर हैं, ऐसे में एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा। इसी कारण 'वन' की नई रिलीज डेट जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है।

'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार कर रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक प्राचीन जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां रोमांच और थ्रिल का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए इसकी शूटिंग असली जंगलों में की जा रही है। वहीं, सिद्धार्थ के जन्मदिन के मौके पर 16 जनवरी को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किए जाने की भी संभावना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन' की रिलीज डेट बढ़ी आगे
इन दिनों वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। हालांकि, यह फिल्म मई 2026 में र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News