Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया प्रस्ताव अवैध, असंवैधानिकः तरुण चुघ

5 अगस्त 2019 को देश की सर्वोच्च अदालत ने इस पर अपनी मुहर लगाई थी।

08 Nov 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया प्रस्ताव अवैध, असंवैधानिकः तरुण चुघ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया प्रस्ताव अवैध और असंवैधानिक तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। अनुच्छेद 370 और 35ए को सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा और राज्यसभा ने निरस्त कर दिया था। 5 अगस्त 2019 को देश की सर्वोच्च अदालत ने इस पर अपनी मुहर लगाई थी।

मीडिया से बातचीत में चुघ ने कहा कि देश जानना चाहता है कि क्या कांग्रेस एनसी के प्रस्ताव पर उनके साथ है? अनुच्छेद 370 और 35ए वापस या उनके खिलाफ? भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देग। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सभी भाजपा विधायक योद्धा बनकर देश विरोधी ताकतों का सामना कर रहे हैं, हम पीछे नहीं हटेंगे।

तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुआ आतंकवादी हमला कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य है। यह न सिर्फ निर्दोष जिंदगियों पर हमला है बल्कि मानवता पर हमला है। जो लोग अपने गांव अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उन पर हमला करना आतंक जैसे कृत्यों का हम डटकर सामना करेंगे और सुरक्षा बलों पर हमें पूरा विश्वास है। जम्मू कश्मीर में हर आतंकी साजिश को हमने पहले भी नष्ट किया है, समाप्त किया है, आगे भी नष्ट किया जाएगा ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया
5 अगस्त 2019 को देश की सर्वोच्च अदालत ने इस पर अपनी मुहर लगाई थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News