Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बंगाल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली, राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित

अब नई तिथि की औपचारिक घोषणा का इंतजार है

26 Feb 2026

बंगाल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली, राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा स्थगित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आने वाला केंद्रीय चुनाव आयोग का दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में आयोग का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आगामी एक मार्च को राज्य पहुंचने का कार्यक्रम था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
आयोग की ओर से आगामी दो मार्च को राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना थी। प्रतिनिधिमंडल में आयोग की डीजी (आईटी) सीमा खन्ना के भी शामिल होने की जानकारी थी। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मतदाता सूची में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ के आरोप लगाते हुए सीमा खन्ना पर कई बार सवाल उठाए हैं।
सूत्रों के अनुसार, बंगाल सरकार के अनुरोध पर आयोग ने अपना कार्यक्रम स्थगित किया है। संशोधित तिथि और बैठक की नई रूपरेखा को लेकर गुरुवार तक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया था। 28 फरवरी को राज्य में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होनी है। इसके बाद ही आयोग राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना चाहता था।
हालांकि, आगामी एक मार्च को स्कूल सेवा आयोग की ग्रुप-सी श्रेणी की लिखित परीक्षा निर्धारित है, जिसमें लगभग आठ लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इस कारण जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की व्यस्तता बढ़ना तय है। इसके अतिरिक्त उसी दिन कोलकाता के ईडेन गार्डेन में क्रिकेट के सुपर आठ चरण का एक महत्वपूर्ण मुकाबला भी प्रस्तावित है, जिसके चलते कोलकाता पुलिस पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। इसके तुरंत बाद होली का त्योहार भी है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद संभावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए भी एहतियातन यह निर्णय लिया गया हो सकता है। विशेषकर डीजी (आईटी) को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने फिलहाल अपना दौरा स्थगित कर दिया है। अब नई तिथि की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में चुनाव तैयारियों की समीक्षा टली
अब नई तिथि की औपचारिक घोषणा का इंतजार है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News