Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बेलडांगा में हालात शांत, रेल सेवा अब भी ठप

पूर्व रेलवे के अनुसार, सियालदह–लालगोला रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनें अभी नहीं चलाई जा सकी हैं। फिलहाल ट्रेनें कृष्णनगर तक ही जा रही हैं और वहीं से वापस लौटाई जा रही हैं।

18 Jan 2026

बेलडांगा में हालात शांत, रेल सेवा अब भी ठप

मुर्शिदाबाद। लगातार दो दिनों की अशांति के बाद बेलडांगा में रविवार सुबह से स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। फिलहाल किसी नई हिंसा की सूचना नहीं है। हालांकि, सियालदह–लालगोला रेल शाखा पर अब भी ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं, जिससे नित्य यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व रेलवे के अनुसार, सियालदह–लालगोला रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनें अभी नहीं चलाई जा सकी हैं। फिलहाल ट्रेनें कृष्णनगर तक ही जा रही हैं और वहीं से वापस लौटाई जा रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, कृष्णनगर से पलाशी तक ट्रेन सेवा शुरू की जा सकती है या नहीं, इस पर रविवार को चर्चा हो सकती है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हरेक स्टेशन पर आरपीएफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

रेल सेवा ठप रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग बसों का सहारा ले रहे हैं, जिससे सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। बसें चल तो रही हैं, लेकिन उनमें जबरदस्त भीड़ है। सड़क मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में काम करने गए मुर्शिदाबाद के मजदूर अलाउद्दीन शेख की हत्या के आरोपों को लेकर शुक्रवार को बेलडांगा में हालात बेकाबू हो गए थे। जब अलाउद्दीन का शव गांव पहुंचा, तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान यह सवाल उठाया गया कि आखिर क्यों दूसरे राज्यों में मुर्शिदाबाद के मजदूर बार-बार निशाना बन रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया और रेलवे स्टेशन का भी घेराव किया। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी हिंसा जारी रही। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने रेलवे सिग्नल पोस्ट उखाड़ दिए, रेल गेट और कई क्लॉक रूमों में तोड़फोड़ की। इसी वजह से अब तक ट्रेन सेवाएं सामान्य नहीं हो सकी हैं।

ट्रेनें बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान उन व्यापारियों को हुआ है, जो मुर्शिदाबाद से सब्जी और छाना (दूध से बना उत्पाद) कोलकाता भेजते हैं। सियालदह–लालगोला रूट से रोज बड़ी संख्या में यात्री कोलकाता आते-जाते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रेल सेवा पूरी तरह कब तक बहाल होगी।

रविवार को बेलडांगा बाजार की दुकानें खुली रहीं, लेकिन पुलिस बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस बीच, शनिवार रात मुर्शिदाबाद पुलिस जिला के एसपी सनी राज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बेलडांगा हिंसा के मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता मतिउर रहमान को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया कर्मियों पर हमले के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। एसपी ने दावा किया कि शनिवार की हिंसा पूर्व नियोजित और उद्देश्यपूर्ण थी, इसी कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रविवार को भी अशांति रोकने के लिए इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलडांगा में हालात शांत, रेल सेवा अब भी ठप
पूर्व रेलवे के अनुसार, सियालदह–लालगोला रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनें अभी नहीं चलाई जा सकी हैं। फिलहाल ट्रेनें कृष्णनगर तक ही जा रही हैं और वहीं से वापस लौटाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News