Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में किया महत्वपूर्ण फेरबदल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। नवान्न की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 15 आईपीएस तथा वेस्ट बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

01 Jul 2026

राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में किया महत्वपूर्ण फेरबदल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। नवान्न की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 15 आईपीएस तथा वेस्ट बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। इनमें कुछ अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, कुछ का नियमित तबादला किया गया है, जबकि कुछ के पूर्व आदेशों को निरस्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी अंजन चक्रवर्ती के जून महीने में जारी तबादला आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) का आईजीपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे।

आईपीएस अधिकारी सुमनजीत राय को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में आईजीपी (बॉर्डर) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईपीएस राशिद मुनीर खान को पदोन्नति के साथ हेडक्वार्टर का आईजीपी बनाया गया है।

कोलकाता एसटीएफ में डीसी पद पर कार्यरत आईपीएस प्रदीप कुमार यादव को कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन का डीसी नियुक्त किया गया है।

दूसरी ओर अम्लान कुसुम घोष को एसटीएफ का डीसी बनाया गया है। वह इससे पहले हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट में नॉर्थ डीसी के पद पर थे।

कृष्णनगर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभव जैन को कोलकाता ट्रैफिक विभाग का डीसी नियुक्त किया गया है। हावड़ा डीसी सेंट्रल के रूप में उनका पूर्व तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है।

रानाघाट की एसडीपीओ सबिता गोटियाल को सीआईडी में एडिशनल एसएस पद पर भेजा गया है। डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी शौभनिक मुखर्जी को हावड़ा ग्रामीण का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी संदीप सेन को झाड़ग्राम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) बनाया गया है। वह इससे पहले खड़गपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

एक अन्य डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी श्यामलकुमार मंडल को सुंदरबन पुलिस जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में किया महत्वपूर्ण फेरबदल
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। नवान्न की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News