Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2013 के चर्चित कामदुनी सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में राज्य सरकार अब उच्चतम न्यायालय में पीड़ित परिवार का विरोध नहीं करेगी।

11 Jul 2026

कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2013 के चर्चित कामदुनी सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में राज्य सरकार अब उच्चतम न्यायालय में पीड़ित परिवार का विरोध नहीं करेगी। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी और उनकी ओर से पैरवी के लिए सरकारी वकीलों की व्यवस्था की जाएगी।

बारुईपुर में दुष्कर्म-हत्या की शिकार नाबालिग के परिवार और घटना के बाद भीड़ की हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता को स्पष्ट निर्देश देंगे कि उच्चतम न्यायालय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय में 16 लोक अभियोजकों को बदला गया था। बाद में पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक राज्य सरकार पीड़ित परिवार का विरोध करती रही, लेकिन उनकी सरकार ऐसा नहीं करेगी और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी सहयोग देगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में उत्तर 24 परगना जिले के कामदुनी में घर लौट रही एक कॉलेज छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। इस घटना के बाद पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक आक्रोश फैल गया था।

इस मामले में वर्ष 2016 में बारासात की अदालत ने तीन दोषियों को फांसी और तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दो दोषियों की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया, एक दोषी को बरी कर दिया तथा अन्य दोषियों की सजा में भी संशोधन किया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को सामान्य घटना या प्रेम प्रसंग बताकर टालने की कोशिश नहीं की जाएगी और न ही केवल आर्थिक सहायता को न्याय का विकल्प माना जाएगा। उनका कहना था कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिले और न्याय की प्रक्रिया में कोई कमी न रहे।

गौरतलब है कि कामदुनी घटना के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांव का दौरा किया था, जहां उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। उस समय उनके कुछ बयानों को लेकर भी राजनीतिक विवाद पैदा हुआ था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम को
। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2013 के चर्चित कामदुनी सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में राज्य सरकार अब उच्चतम न्यायालय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News