Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र, इसके विकास में बंगाल सरकार विफल : भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार वन्य क्षेत्रों के विकास के लिए फंड दे रही है। उन्होंने विशेष रूप से सुंदरबन का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र न केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

21 Dec 2025

सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र, इसके विकास में बंगाल सरकार विफल : भूपेंद्र यादव

कोलकाता। सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र है लेकिन इसके विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने में पश्चिम बंगाल सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। यह आराेप केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्य की ममता सरकार पर लगाए। शनिवार को वह वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर आयाेजित बैठक में शामिल हाेने के लिए पश्चिम बंगाल के सुंदरवन पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में सुंदरबन के विकास को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार वन्य क्षेत्रों के विकास के लिए फंड दे रही है। उन्होंने विशेष रूप से सुंदरबन का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र न केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुंदरबन में बड़े पैमाने पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और वन्य जीव संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

भूपेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सुंदरबन क्षेत्र में विकास की बजाय अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामाजिक तत्वों की ओर से लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और वन्य जीवों को नुकसान पहुंच रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल सरकार कदम उठाए या नहीं, लेकिन केंद्र सरकार सुंदरबन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुंदरबन को दुनिया के सबसे सुंदर और संरक्षित क्षेत्रों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुंदरबन दुनिया का सबसे सुंदर क्षेत्र, इसके विकास में बंगाल स
भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार वन्य क्षेत्रों के विकास के लिए फंड दे रही है। उन्होंने विशेष रूप से सुंदरबन का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र न के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News