Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी

मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित ने 16 जनवरी की तड़के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा और सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला किया।

19 Jan 2025

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी

मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपित मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज तड़के ठाणे जिले के कासारवडवली इलाके से गिरफ्तार करके रविवार को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस घटना में घायल सैफ अली खान का बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में इलाज हो रहा है। इस मामले की गहन छानबीन बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित ने 16 जनवरी की तड़के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा और सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला किया। प्राथमिक जांच में आरोपित पर बांग्लादेशी होने का शक है। इसलिए मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पता लगाना जरूरी है। इसलिए इस मामले की गहन छानबीन के लिए आरोपित की 14 दिन तक पुलिस कस्टडी जरूरी है। इसके बाद आरोपित के वकील ने कोर्ट को बताया कि वह पिछले सात साल से मुंबई में रहता है। उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है। इसलिए इस मामले में पुलिस कस्टडी की जरूरत नहीं है, लेकिन कोर्ट ने आरोपित को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक प
मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित ने 16 जनवरी की तड़के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा और सैफ अली खान पर कई बार चाकू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News