Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

राजभवन से सरकार बनाने की मंजूरी मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे मंगलवार को एकनाथ शिंदे से मिलने गए थे।

04 Dec 2024

एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

मुंबई। भाजपा नीत एनडीए सरकार के शपथग्रहण कार्यक्रम में शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा एपी अध्यक्ष अजीत पवार ने शपथ लेने को तैयार हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वे शपथ लेने के बारे में फैसला बाद में करेंगे।

राजभवन से सरकार बनाने की मंजूरी मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे मंगलवार को एकनाथ शिंदे से मिलने गए थे। आज बुधवार को भी वर्षा बंगले पर जाकर उनसे चर्चा की। इसलिए कल तीन लोगों का शपथ लेना पक्का है। अन्य मंत्रियों के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके विपरीत एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी तक उन्होंने शपथ लेने का फैसला नहीं लिया है। इस संदर्भ में सोच समझकर निर्णय लेंगे। इसी दौरान अजीत पवार ने कहा कि वे तो कल शपथ लेने वाले हैं। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे को कैबिनेट में रहना चाहिए। हमें उनसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

बतादें कि एकनाथ शिंदे नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किसी भी कीमत पर गृहमंत्री अपने पास रखना चाहते हैं। इस विषय पर भाजपा और शिवसेना शिंदे समूह के बीच चर्चा की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक इस पर फैसला नहीं हो सका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार
राजभवन से सरकार बनाने की मंजूरी मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे मंगलवार को एकनाथ शिंदे से मिलने गए थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News