Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज

रोमांच और ड्रामे से भरपूर इस सर्वाइवल थ्रिलर का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जबकि फिल्म को आनंद एल राय और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

09 Jan 2026

शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज

अभिनय की दुनिया में 'आंखों की गुस्ताखियां' से कदम रखने वाली शनाया कपूर अब अपनी दूसरी फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। इस बार उनकी जोड़ी बनी है नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता आदर्श गौरव के साथ। दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम 'तू या मैं' है, जिसका टीज़र मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है। रोमांच और ड्रामे से भरपूर इस सर्वाइवल थ्रिलर का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जबकि फिल्म को आनंद एल राय और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

टीज़र की शुरुआत शनाया कपूर के किरदार से होती है, जहां वह स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नज़र आती हैं। इसके बाद कहानी कंटेंट क्रिएटर्स की चमक-दमक भरी दुनिया में एंट्री करती है। शनाया और आदर्श वीडियो कंटेंट बनाने के लिए जंगल का रुख करते हैं, जहां उनकी रोमांटिक ट्रिप अचानक एक खौफनाक मोड़ ले लेती है।

जंगल के भीतर मगरमच्छ के हमले से बचने की जद्दोजहद इस ट्रेलर को और भी रोमांचक बना देती है। प्यार, डर और सर्वाइवल के अनोखे मेल के साथ 'तू या मैं' दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। यह फिल्म 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


The teaser for Shanaya Kapoor's film 'Tu Ya Main' has been r
रोमांच और ड्रामे से भरपूर इस सर्वाइवल थ्रिलर का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जबकि फिल्म को आनंद एल राय और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र के स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News