Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक ने मचाई धूम, रणवीर सिंह के एक्शन लुक ने जीते दिल

फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दे दिल परदेसी नू' इंटरनेट पर आते ही छा गया है। लगभग 2 मिनट 39 सेकेंड लंबे इस गाने में रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे खूंखार और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

16 Oct 2025

'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक ने मचाई धूम, रणवीर सिंह के एक्शन लुक ने जीते दिल

रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'धुरंधर' ने आखिरकार अपने टाइटल ट्रैक के साथ धमाकेदार एंट्री कर ली है। मेकर्स ने 16 अक्टूबर को इस गाने को रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दे दिल परदेसी नू' इंटरनेट पर आते ही छा गया है। लगभग 2 मिनट 39 सेकेंड लंबे इस गाने में रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे खूंखार और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं। एक्शन, गुस्सा और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करते हुए रणवीर ने अपने एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से हर फ्रेम में दर्शकों को बांधे रखा है। उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अपने धमाकेदार और खतरनाक लुक के साथ स्क्रीन पर छा गए हैं।

गाने की सिनेमैटिक क्वालिटी और विजुअल्स शानदार हैं, इसमें वही तीव्र एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल झलकियां देखने को मिलती हैं, जिन्हें पहले फिल्म के टीज़र में दिखाया गया था। खास बात यह है कि ट्रैक में दिखाया गया माहौल फिल्म की गंभीरता और गहराई दोनों को बखूबी परिभाषित करता है। संगीत की बात करें तो शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने मिलकर इस ट्रैक को तैयार किया है, जबकि हनुमानकाइंड का रैप इसे मॉडर्न टच देता है। धुनों में देसी जोश और इंटरनेशनल बीट्स का शानदार मिश्रण सुनाई देता है, जो इस गाने को और खास बना देता है।

गाने के साथ-साथ प्रशंसक आर माधवन की झलक को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। उनका लुक और व्यक्तित्व काफी हद तक अजित डोभाल से प्रेरित नजर आता है, गंभीर, रहस्यमय और रणनीतिक। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार कहानी का अहम मोड़ तय करेगा। 'धुरंधर' में हर किरदार के पास अपनी कहानी और एजेंडा है, जो फिल्म को बहुस्तरीय बनाता है। इस प्रोजेक्ट को आदित्य धर ने बड़े पैमाने पर माउंट किया है और इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर में से एक बताया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर 2025 को रिलीज होगा, जबकि पूरी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक ने मचाई धूम, रणवीर सिंह के एक्शन लुक
फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दे दिल परदेसी नू' इंटरनेट पर आते ही छा गया है। लगभग 2 मिनट 39 सेकेंड लंबे इस गाने में रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे खूंखार और इंटेंस अव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News