Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रोमांच से भरपूर 'सर्च: द नैना मर्डर केस' का ट्रेलर रिलीज

पिछले कुछ समय से कोंकणा अपनी नई वेब सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

25 Sep 2025

रोमांच से भरपूर 'सर्च: द नैना मर्डर केस' का ट्रेलर रिलीज

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा लंबे समय से अपने दमदार अभिनय और चुनिंदा किरदारों के लिए जानी जाती हैं। पिछली बार वह अनुराग बसु निर्देशित फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ बनी थी। हालांकि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। इसके बावजूद कोंकणा के अभिनय को हमेशा की तरह सराहा गया। अब एक बार फिर वह पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, लेकिन इस बार फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज के जरिए।

पिछले कुछ समय से कोंकणा अपनी नई वेब सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है, जो अपनी अलग तरह की स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि सीरीज का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। रिलीज हुए ट्रेलर में कोंकणा सेन शर्मा का बिल्कुल नया और सशक्त अंदाज सामने आया है। वह इसमें एसीपी संयुक्ता दास का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनके पुलिस अफसर वाले लुक और तीखे डायलॉग्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। कोंकणा का किरदार एक रहस्यमयी मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए नजर आता है, जहां हर शख्स संदिग्ध प्रतीत होता है। सीरीज के निर्माताओं ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "इस दलदल में सब शक के घेरे में हैं, यहां कोई बेकसूर नहीं।" यह लाइन कहानी की गहराई और सस्पेंस को और बढ़ा देती है।

कोंकणा के अलावा इस सीरीज में कई और दमदार कलाकार भी नजर आने वाले हैं। श्रद्धा दास, वरुण ठाकुर, ध्रुव सहगल और शिव पंडित जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जिससे कहानी और भी रोचक बनने की संभावना है। सस्पेंस, ड्रामा और क्राइम से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का वादा करती है। 'सर्च: द नैना मर्डर केस' का प्रीमियर 10 अक्टूबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर होगा। कोंकणा के फैंस और क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज खासतौर पर देखने लायक होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोमांच से भरपूर 'सर्च: द नैना मर्डर केस' का ट्रेलर रिलीज
पिछले कुछ समय से कोंकणा अपनी नई वेब सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News