Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फिल्म 'छोरी-2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, दर्शकों की उत्सुकता चरम पर

'छोरी-2' में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा।

03 Apr 2025

फिल्म 'छोरी-2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, दर्शकों की उत्सुकता चरम पर

नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग 'छोरी' में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। 'छोरी-2' में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा।

ट्रेलर देखकर साफ है कि नुसरत भरूचा एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी लेकर आ रही हैं। 'छोरी-2' का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर साक्षी की भूतिया दुनिया में लेकर जाता है, लेकिन इस बार कहानी और भी ज्यादा डरावनी, रहस्यमयी और घातक लग रही है। इस फिल्म की खासियत है इसकी अनजान गुफाओं और भूतिया रीति-रिवाजों पर आधारित कहानी, जो एक खौफनाक माहौल बनाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि साक्षी (नुसरत भरूचा) अपनी बेटी इशानी की जान बचाने के लिए शैतानी तिलिस्मी ताकतों से टकरा रही है। सोहा अली खान का रहस्यमयी 'दासी माँ' का किरदार कहानी को और भी पेचीदा बना देता है। इस बार फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि एक माँ की भावनात्मक और ज़िंदा रहने की जद्दोजहद को भी दिखाती है। यह ट्रेलर गहरे भय, अप्रत्याशित मोड़ों और बुराई के खिलाफ़ एक माँ की हार न मानने वाली लड़ाई का वादा करता है।

'छोरी-2' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "सच में रोंगटे खड़े हो गए।" तो वहीं, दूसरे ने लिखा, "ओह माय गॉड, कभी नहीं सोचा था कि सोहा का इतना दमदार अवतार देखने को मिलेगा।" कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना 'तुम्बाड़' से करते हुए लिखा, "ये तुम्बाड़ के स्तर की फिल्म लग रही है, अब उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।" एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, "भाई, ट्रेलर तो जबरदस्त है!" हालांकि, कुछ दर्शक इस बात से निराश नजर आए कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही। एक फैन ने लिखा, "ये थिएटर में आती तो आग लगा देती।" ऐसे में यह साफ है कि 'छोरी-2' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फिल्म के लिए उनकी एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ गई है।

विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी 'छोरी-2' में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक डरावनी सच्चाई को सामने लाएगी। ऐसे भयानक इतिहास को, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मार दिया जाता था। 'छोरी-2' इस कड़वी हकीकत को भूतिया माहौल में पिरोकर दर्शकों के सामने लाने वाली है।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'छोरी-2' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, दर्शकों की उत्सुकता
'छोरी-2' में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News