Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस ने नेताओं पर हमलों और अंडे फेंकने की घटनाओं को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया

आरोप लगाया गया है कि भीड़ द्वारा इन लोगों पर अंडे, स्याही और पत्थर फेंके गए हैं

22 Jun 2026

तृणमूल कांग्रेस ने नेताओं पर हमलों और अंडे फेंकने की घटनाओं को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया

कोलकाता। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अपने सांसदों, विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हिंसक हमलों, सार्वजनिक अपमान तथा अंडे फेंकने की घटनाओं को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। पार्टी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीर बताते हुए न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है।
यह मामला सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सिरसान्या बनर्जी ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपब्रत चक्रवर्ती की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष उल्लेखित किया। अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी, लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की।
खंडपीठ ने प्रस्तुतियों पर संज्ञान लेते हुए मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुनने पर सहमति जताई है।
याचिका में हाल की उन घटनाओं का उल्लेख किया गया है, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, कल्याण बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के अलावा विधायक कुणाल घोष तथा मदन मित्र पर कथित रूप से अंडे फेंके जाने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ लक्षित सार्वजनिक हिंसा, भीड़ द्वारा हमले, मानहानिकारक प्रचार और सार्वजनिक रूप से सुनवाई जैसी घटनाएं अत्यंत भयावह, चिंताजनक और पीड़ादायक हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन घटनाओं के माध्यम से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है।
याचिका में कहा गया है कि यह कार्यवाही कानून के शासन, संवैधानिक स्वतंत्रताओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के भाग-3 के अंतर्गत प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए शुरू की गई है। पार्टी का आरोप है कि राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसा, दबाव और उत्पीड़न की घटनाओं से इन अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है।
तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति अत्यंत चिंताजनक और परेशान करने वाली है तथा पार्टी के कार्यकर्ता और सहयोगी सुरक्षित नहीं हैं।
याचिका के अनुसार, पार्टी से जुड़े लोगों को बार-बार सार्वजनिक अपमान और शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया है कि भीड़ द्वारा इन लोगों पर अंडे, स्याही और पत्थर फेंके गए हैं।
पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ गंभीर मामलों में उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित रूप से अवैध रूप से रोका गया, उनके साथ मारपीट की गई और भीड़ द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। याचिका में कहा गया है कि कुछ लोगों को दबाव में घुमाया गया और उग्र भीड़ ने स्वयं को न्यायाधीश, जूरी और दंड देने वाला मानते हुए उनके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल ने अंडे फेंकने की घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट का रुख
आरोप लगाया गया है कि भीड़ द्वारा इन लोगों पर अंडे, स्याही और पत्थर फेंके गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News