Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

तृणमूल ने मुझे नहीं समझा, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं : आराबुल इस्लाम

मीडिया से बातचीत में आराबुल इस्लाम ने कहा कि मुझे पार्टी ने नहीं समझा। मैंने पांच बार मुकदमे झेले हैं और तीन बार निलंबन का सामना किया है। इसी दुख के कारण आज मैं तृणमूल से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं।

16 Mar 2026

 तृणमूल ने मुझे नहीं समझा, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं : आराबुल इस्लाम

दक्षिण 24 परगना। भांगड़ क्षेत्र के पूर्व विधायक आराबुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने उन्हें नहीं समझा और इसी वजह से वह तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं। हालांकि अब तक उनके इस्तीफे की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मीडिया से बातचीत में आराबुल इस्लाम ने कहा कि मुझे पार्टी ने नहीं समझा। मैंने पांच बार मुकदमे झेले हैं और तीन बार निलंबन का सामना किया है। इसी दुख के कारण आज मैं तृणमूल से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में निलंबन और निष्कासन की घटनाओं के बाद आराबुल इस्लाम की पार्टी से दूरी बढ़ती गई थी। एक समय भांगड़ की राजनीति में उनका खास प्रभाव माना जाता था।

सूत्रों के अनुसार, इस बार भांगड़ सीट से ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) को चुनौती देने के लिए तृणमूल नेता शौकत मोल्ला को आगे कर सकती है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल के दिनों में कई विवादों में घिरने और शौकत मोल्ला के साथ टकराव के कारण आराबुल इस्लाम का पार्टी में महत्व कम हो गया था। पंचायत चुनाव के बाद भी उन्होंने शौकत मोल्ला के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद से ही वह संगठन में हाशिये पर चले गए।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आराबुल इस्लाम जल्द ही आईएसएफ में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक वह सोमवार को फुरफुरा शरीफ जा सकते हैं और सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार को आईएसएफ में शामिल होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में उन्होंने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है।

इस मुद्दे पर भांगड़ के विधायक और आईएसएफ नेता नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि तृणमूल ने आराबुल इस्लाम का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें किनारे कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आराबुल इस्लाम ने आईएसएफ में शामिल होने की इच्छा जताई है, हालांकि इस संबंध में उनके साथ सीधे संपर्क नहीं हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल ने मुझे नहीं समझा, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं : आराबुल
मीडिया से बातचीत में आराबुल इस्लाम ने कहा कि मुझे पार्टी ने नहीं समझा। मैंने पांच बार मुकदमे झेले हैं और तीन बार निलंबन का सामना किया है। इसी दुख के कारण आज मैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News