Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीदा नया अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर, मुख्यमंत्री याेगी की अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

विशेषज्ञाें के अनुसार हेलीकाप्टर में वैसे तो कई खासियत हैं, जो अन्य हेलीकाप्टरों में से इसे विशेष बनाती हैं। अगर इसके उड़ाने की बात करें तो इसे सामान्य पायलट नहीं उड़ा सकता है बल्कि अगस्ता हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए विशेष दक्षता वाले कैप्टन की जरूरत होती है।

13 Mar 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीदा नया अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर, मुख्यमंत्री याेगी की अयाेध्या यात्रा के बाद आया चर्चा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए अब प्रदेश सरकार के विमान बेड़े में इटली की लियोनार्डो कंपनी का सबसे एडवांस अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर शामिल किया गया है। इसकी बेहतरीन उन्नत एवियोनिक्स, क्रैश सेफ्टी सिस्टम समेत अन्य खूबियों की वजह से राज्य सरकार ने इसे खरीदा है। मुख्यमंत्री योगी इसी हेलीकॉप्टर से राम नगरी अयोध्या गए थे। तभी से यह हेलीकाप्टर चर्चा में आया।

विशेषज्ञाें के अनुसार हेलीकाप्टर में वैसे तो कई खासियत हैं, जो अन्य हेलीकाप्टरों में से इसे विशेष बनाती हैं। अगर इसके उड़ाने की बात करें तो इसे सामान्य पायलट नहीं उड़ा सकता है बल्कि अगस्ता हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए विशेष दक्षता वाले कैप्टन की जरूरत होती है। इसलिए राज्य सरकार ने तीन पायलट कैप्टन अमित कुमार भूटानी, कैप्टन अक्षय जायसवाल और कैप्टन राजेश कुमार शर्मा को इटली भेजकर अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 की टेक्निकल और इसके अन्य पहलुओं को समझने की लिए ट्रेनिंग दिलाई है। इसमें इंस्ट्रमेंट ट्रेनिंग के साथ क्रिटिकल कंडिशन में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का भी प्रशिक्षण शामिल है। सरकार ने इन तीनों पायलट के प्रशिक्षण पर 50.40 लाख रुपये खर्च किए हैं।

अगर अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर की रफ्तार की बात करें तो यह अन्य सामान्य हेलीकाप्टरों से काफी तेज गति से उडता है। इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 310 किमी प्रति घंटा है। यह हेलीकाप्टर खराब मौसम और रात में भी उड़ान भरने में सक्षम है, जिससे इमरजेंसी हालात में भी इसका उपयोग संभव है। इसकी बनावट और सुरक्षा की बात करें तो इस विशेष हेलीकॉप्टर की बॉडी बुलेटप्रूफ है और हेलीकाप्टर में मशीनगन फिट करने की सुविधा भी है, जिसे जरूरत के हिसाब से फिट किया जा सकता है ।

दो पायलट के साथ 15 लोग कर सकते हैं सफर

अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ 15 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसका केबिन 8.3 फीट चौड़ा 6.1 फीट ऊंचा है जबकि सामान्य हेलीकाप्टर का केबिन इतना बड़ा नहीं होता है। इस हेलीकॉप्टर में तीन ताकतवर इंजन लगे हैं। अगर कभी एक इंजन काम न करेे तो दूसरे इंजन का इंमरजेंसी में उपयाेग किया जा सकता है। इसके अलावा यह क्रैश सेफ्टी सिस्टम से लैस है। डिजिटल ग्लास काकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी सुविधाएं भी हैं। इसकी खास बात यह है कि यह सफर के दौरान हवा में इंजन ईंधन भरने की क्षमता रखता है।

उल्लेखनीय है कि अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 139 को अब लियोनार्डो एडब्ल्यू 139 के नाम से जाना जाता है। इसे इतालवी हेलीकाप्टर निर्माता कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड ने विकसित और निर्मित किया है और अब यह कंपनी लियोनार्डो का हिस्सा है। इस विमान की कीमत 100 करोड रुपये है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीदा नया अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू 13
विशेषज्ञाें के अनुसार हेलीकाप्टर में वैसे तो कई खासियत हैं, जो अन्य हेलीकाप्टरों में से इसे विशेष बनाती हैं। अगर इसके उड़ाने की बात करें तो इसे सामान्य पायलट नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News