Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

यौन उत्पीडऩ मामले में पार्षद जसीमुद्दीन के खिलाफ सड़क पर उतरी पीडि़ता

कोर्ट से न्याय की उम्मीद के साथ-साथ अब पीडि़ता ने मुख्यमंत्री ममता से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है

19 Jan 2026

यौन उत्पीडऩ मामले में पार्षद जसीमुद्दीन के खिलाफ सड़क पर उतरी पीडि़ता

कोलकाता। कोलकाता के वार्ड नंबर 39 के पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली पीडि़ता ने एक बार फिर न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पीडि़ता ने 109 एमजी रोड से कॉलेज स्ट्रीट एमजी रोड क्रॉसिंग तक एक धिक्कार रैली निकाली। रैली के दौरान जसीमुद्दीन मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन के कारण एमजी रोड क्रॉसिंग पर कुछ समय के लिए सड़क जाम हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन का पुतला दहन भी किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि यह मामला साढ़े तीन साल पुराना है, जब उसने पार्षद के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला है। पीडि़ता का कहना है कि वह लगातार दबाव और प्रताडऩा का सामना कर रही है। पीडि़ता ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि दो दिन पहले न्यू मार्केट थाने की पुलिस उसके घर पहुंची और उसके पिता को जबरन घसीटने का प्रयास किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और हड्डियां टूट गईं। पीडि़ता का दावा है कि यह सब उसे डराने और मामला वापस लेने के लिए किया जा रहा है। कोर्ट से न्याय की उम्मीद के साथ-साथ अब पीडि़ता ने मुख्यमंत्री ममता से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। उसने कहा कि अगर उसे और उसके परिवार को सुरक्षा और न्याय नहीं मिला तो वह अपना संघर्ष और तेज करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जसीमुद्दीन के खिलाफ सड़क पर उतरी पीडि़ता
कोर्ट से न्याय की उम्मीद के साथ-साथ अब पीडि़ता ने मुख्यमंत्री ममता से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News