वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इन दोनों महापुरुषों ने अलग-अलग चुनौतियाँ देखी, लेकिन देश की एकता को लेकर दोनों का विजन एक था।
प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की यात्रा का उल्लेख करते हुए दो महानायकों भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों को साहस और दूरदृष्टि की प्रतिमूर्ति बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर से सरदार पटेल का 150वीं जयंती का वर्ष शुरू होगा। इसके बाद 15 नवम्बर से भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जन्मजयंती वर्ष शुरू होगा। इन दोनों महापुरुषों ने अलग-अलग चुनौतियाँ देखी, लेकिन देश की एकता को लेकर दोनों का विजन एक था।
उन्होंने कहा कि हर युग में भारत को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और हर युग में असाधारण भारतीयों ने चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है।