Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

फाइलों में नहीं दबेगी विधायकों की आवाज

मुख्यमंत्री के फैसले की विपक्षी खेमे ने भी की सराहना

20 Jul 2026

फाइलों में नहीं दबेगी विधायकों की आवाज

कोलकाता। विधानसभा अब केवल बहसों का मंच नहीं रहेगी, बल्कि जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लालफीताशाही पर करारा प्रहार करते हुए ऐतिहासिक घोषणा की है। इसके तहत विधायकों द्वारा सदन में उठाए जाने वाले जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे अब प्रशासनिक फाइलों में लंबित नहीं रहेंगे। सरकार ने तय किया है कि हर मांग पर निश्चित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 
सदन में इस व्यवस्था का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उल्लेख सत्र में विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सात दिनों के भीतर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। इसके बाद विभागों को अगले सात दिनों में की गई कार्रवाई की जानकारी विधानसभा या संबंधित विधायक को लिखित में देनी होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि मांग पूरी की जा सकती है, तो तुरंत कदम उठाए जाएं। यदि काम संभव न हो तो विभाग को कारण दर्ज कराना होगा और देरी की स्थिति में संभावित समयसीमा बतानी होगी।
प्रशासनिक जवाबदेही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय खुद इसकी निगरानी करेगा। विधानसभा सचिवालय इन मांगों की सूची सीएमओ को भेजेगा, जहाँ हर तीन महीने में अनुपालन रिपोर्ट बनेगी। मुख्यमंत्री का मानना है कि विधानसभा जनसमस्याओं के समाधान का सर्वोच्च मंच है, इसलिए समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है। सदन में इस पहल की विपक्षी खेमे ने भी सराहना की। तृणमूल विधायक फिरहाद हाकिम ने इसे विधानसभा के इतिहास में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसा सम्मान देने और जवाबदेही तय करने की व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फाइलों में नहीं दबेगी विधायकों की आवाज
मुख्यमंत्री के फैसले की विपक्षी खेमे ने भी की सराहना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News