Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुर्गापूजा पर मंडरा रहा बारिश का साया, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसी समय 25 सितम्बर तक म्यांमार और बांग्लादेश तट से सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह दो से तीन दिनों में गहरे दबाव में बदल सकता है।

22 Sep 2025

दुर्गापूजा पर मंडरा रहा बारिश का साया, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कोलकाता। दुर्गापूजा से पहले मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर और म्यांमार तटवर्ती क्षेत्र में चक्रवाती दबाव बना हुआ है, जो उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए सोमवार तक उत्तर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। इसी समय 25 सितम्बर तक म्यांमार और बांग्लादेश तट से सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह दो से तीन दिनों में गहरे दबाव में बदल सकता है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके चलते दुर्गापूजा की शुरुआत में ही बारिश होने की आशंका है। विशेषकर तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। अनुमान है कि चतुर्थी (25 सितम्बर) से भारी बारिश शुरू होगी और यदि परिस्थितियां ऐसी ही रहीं तो 30 सितम्बर से दो अक्टूबर तक यानी अष्टमी से दशमी तक वर्षा और तेज होगी।

सोमवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक से दो मिलीमीटर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी इन तीन जिलों के साथ ही बांकुड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तर बंगाल के जिलों—दार्जिलिंग से लेकर मालदा तक—में गरज, बिजली और तूफानी हवाओं के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

कोलकाता में भी सोमवार से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जो त्योहारी उमंग पर असर डाल सकती है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा आयोजकों को सतर्क रहने और सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गापूजा पर मंडरा रहा बारिश का साया, मौसम विभाग ने जारी कि
इसी समय 25 सितम्बर तक म्यांमार और बांग्लादेश तट से सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह दो से तीन दिनों में गहरे द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News