Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

सोमवार सुबह जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

19 Jan 2026

कोलकाता में मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

कोलकाता। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने के आसार हैं। सोमवार सुबह जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 6:30 बजे तक शहर में किसी भी प्रकार की वर्षा दर्ज नहीं की गई। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 93 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी बुधवार तक न्यूनतम तापमान में लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। विभाग का कहना है कि 23 जनवरी, सरस्वती पूजा से ही दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा। वहीं, 26 जनवरी के बाद रात और तड़के सुबह ठंड का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

हालांकि, फिलहाल दक्षिण बंगाल के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, हुगली तथा उत्तर 24 परगना जिलों में सुबह के समय छिटपुट रूप से घना कोहरा छाने की संभावना है।

उत्तर बंगाल में भी दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में बुधवार तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कम दृश्यता के कारण आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, माघ महीने में मौसम के इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में मौसम साफ, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
सोमवार सुबह जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News