Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि नीति में बदलाव के संकेत, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ताजा बयान के बाद राज्य की भूमि नीति में संभावित बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं

12 May 2026

निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि नीति में बदलाव के संकेत, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भूमि नीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार उद्योगों और बड़े निवेश को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगी।
कोलकाता में मंगलवार को बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के तृणमूल कांग्रेस शासन में राज्य में एक भी बड़ा नया निवेश नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के उद्योगपतियों और कारोबारियों ने अपने निवेश अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिए क्योंकि तत्कालीन राज्य सरकार ने उद्योगों को सहयोग नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को आसान बनाने के लिए भूमि नीति में तत्काल बदलाव की आवश्यकता है। सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि नई सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
गौरतलब है कि 2011 में सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बड़े उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार की भूमिका से खुद को अलग रखा था। उस समय उद्योग जगत और आर्थिक विशेषज्ञों ने इस नीति की आलोचना करते हुए कहा था कि इससे विनिर्माण क्षेत्र में निवेश प्रभावित होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ताजा बयान के बाद राज्य की भूमि नीति में संभावित बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान बिगड़ती कानून व्यवस्था भी उद्योगपतियों के लिए निवेश से दूरी बनाने का एक बड़ा कारण थी।
शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पहले भय का माहौल था, जिसकी वजह से उद्योगपति पश्चिम बंगाल में निवेश करने से हिचकिचाते थे। हालांकि अब वह माहौल समाप्त हो चुका है और उद्योगपति बिना किसी डर के राज्य में निवेश करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर यह बातें नहीं कह रहे हैं, क्योंकि वह सरकार का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि नई सरकार निवेश और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निवेश आकर्षित करने के लिए भूमि नीति में बदलाव के संकेत- शमिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ताजा बयान के बाद राज्य की भूमि नीति में संभावित बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News