Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

हिंसा फैलाने वालों को भाजपा में जगह नहीं : शंकर चौधरी

उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा

07 May 2026

हिंसा फैलाने वालों को भाजपा में जगह नहीं : शंकर चौधरी

आसनसोल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शंकर चौधरी ने गुरुवार को आसनसोल बाजार इलाके में जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्हाेंने कहा कि पार्टी किसी भी हालत में हिंसा और अराजकता की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। इस तरह के लोगों को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा।
शंकर चौधरी ने कहा कि वह लगभग 50 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उनके मन में हमेशा यह सपना था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि आखिरकार उनका यह सपना पूरा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत सपना नहीं था, बल्कि बंगाल के सभी राष्ट्रवादी लोगों की इच्छा थी।
चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा और अप्रिय घटनाओं पर उन्हाेंने चिंता जताई। आरोप लगाया कि इन घटनाओं के पीछे तृणमूल कांग्रेस के वे कार्यकर्ता हैं, जो भाजपा की जीत के बाद अब पार्टी में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं और अपने पुराने राजनीतिक आक्रोश को हिंसा के जरिए बाहर निकाल रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के लोगों को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा। भाजपा किसी भी हालत में हिंसा और अराजकता की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
शंकर चौधरी ने कहा कि भाजपा का “चाल, चरित्र और चेहरा” अन्य पार्टी से अलग है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी वामपंथी दलों या तृणमूल कांग्रेस की तरह पुलिस प्रशासन को पार्टी कैडर में बदलने का प्रयास नहीं करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंसा फैलाने वालों को भाजपा में जगह नहीं : शंकर चौधरी
उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News