Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत मामले की जांच होः जयराम रमेश

उन्हाेंने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काे भी टैग किया है। जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की मौत हो गई है जबकि 2 या 3 की हालत गंभीर है।

30 Oct 2024

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत मामले की जांच होः जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (प्रसार) जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत की घटना की जांच कराने की मांग की है।

उन्हाेंने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काे भी टैग किया है। जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की मौत हो गई है जबकि 2 या 3 की हालत गंभीर है। यह पूरी तरह से चौंकाने वाली है। इससे रिजर्व में हाथियों की आबादी का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा एक बार में खत्म हो गया है। इस मामले की तत्काल पूरी जांच होनी चाहिए और निवारक उपाय किए जाने चाहिए।

मीडिया रिपाेर्टस के मुताबिक टाइगर रिजर्व का गश्ती दल मंगलवार को खितौली और पतौर कोर रेंज में निरीक्षण कर रहा था। उसी दौरान मौके पर 4 हाथी मृत अवस्था में मिले। जब टीम ने आसपास जंगल में छानबीन की तो 5 अन्य हाथी बुरी हालत में जमीन पर पड़े मिले। झुंड में 13 हाथी बताए जा रहे हैं। हाथियों के इलाज में बांधवगढ़, जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ की फोरेंसिक टीम जुटी है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि अभी 3 हाथियों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

पता चला है कि अधिकारी देहरादून में भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों से भी परामर्श कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2018 से जंगली हाथी कर्नाटक, झारखंड और छ्त्तीसगढ़ के रास्ते पहुंचकर अपना बसेरा बना लिये हैं। अभी अलग-अलग झुंड में करीब 70-80 जंगली हाथी बांधवगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत मामले की जांच होः
उन्हाेंने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काे भी ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News