Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न हो समय की बर्बादी, नये गठबंधन पर जोर

नौशाद सिद्दीकी का विमान बसु को पत्र

25 Aug 2025

न हो समय की बर्बादी, नये गठबंधन पर जोर

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। आईएसएफ (इंडियन सेक्युलर फ्रंट) के चेयरमैन और भांगड़ से विधायक नौशाद सिद्दीक़ी ने वामफ्रंट चेयरमैन विमान बसु को पत्र लिखकर साफ संदेश दिया है  समय नष्ट न करें, जल्दी से गठबंधन की प्रक्रिया शुरू हो। नौशाद ने अपने पत्र में कहा है कि 2026 विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल और भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत करना वक्त की मांग है। उन्होंने 2021 की तरह फिर से सीपीएम, कांग्रेस और आईएसएफ के बीच संयुक्त मोर्चा बनाने की अपील की है। साथ ही इस बार कुछ सामाजिक संगठनों को भी जोडऩे का सुझाव दिया है। 
गौरतलब है कि 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वाम दलों को एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकि आईएसएफ को उल्लेखनीय सफलता मिली और नौशाद विधायक बने। उस चुनाव में विमान बसु ने ही संयुक्त मोर्चे के गठन की पहल की थी। माना जा रहा है कि इस बार भी यदि गठबंधन बनता है, तो उनकी अगुवाई में ही बनेगा। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान आईएसएफ ने वाम दलों से दूरी बना ली थी। उस वक्त नौशाद ने इसका ठीकरा सीपीएम पर फोड़ा था। मुर्शिदाबाद में उम्मीदवारों को लेकर विवाद के बाद उन्होंने साफ कह दिया था कि वे गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन पिछले साल हाड़ोआ उपचुनाव में दोनों दल फिर साथ आए। वहां आईएसएफ प्रत्याशी के लिए सुझन चक्रवर्ती और बिकाशरंजन भट्टाचार्य जैसे वाम नेता प्रचार करने पहुंचे। अब नजऱें टिकी हैं अलिमुद्दिन स्ट्रीट (सीपीएम दफ्तर) पर—देखना है कि विमान बसु और उनकी टीम नौशाद के इस पत्र पर कब और कैसा जवाब देती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न हो समय की बर्बादी, नये गठबंधन पर जोर
नौशाद सिद्दीकी का विमान बसु को पत्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News