Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

होली जुलूस को लेकर दो गुटों में बवाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना में तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग छह दुकानों में आगजनी की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

15 Mar 2025

होली जुलूस को लेकर दो गुटों में बवाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड स्थित घोड़थंबा में शुक्रवार रात होली जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जिससे इलाके में पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

घटना में तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग छह दुकानों में आगजनी की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को बताया कि घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में होली खेलते समय दो पक्षों का विवाद सामने आया है। इस मामले में दोनों पक्षों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना के बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे एरिया में पुलिस बल की तैनाती की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्मिता कुमारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी होली का जुलूस निकाला गया था। इसी में कुछ अज्ञात लोगों के जरिये जानबूझकर विधि व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की गई थी, लेकिन सभी कुछ नियंत्रण में है। कुछ अज्ञात लोगों के जरिये कुछ दुकानों और बाइक एवं अन्य वाहन में आग लगाई गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


होली जुलूस को लेकर दो गुटों में बवाल, इलाके में भारी पुलिस ब
घटना में तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग छह दुकानों में आगजनी की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News